जबलपुर: वंदे मातरम स्मारक से शिवाजी की प्रतिमा तक पावनखिंड दौड में दौड़े धावक

19HREG347 जबलपुर: वंदे मातरम स्मारक से शिवाजी की प्रतिमा तक पावनखिंड दौड में दौड़े धावक

जबलपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। जबलपुर में क्रीड़ा भारती द्वारा शनिवार को पावनखिंड दौड़ का आयोजन किया गया । सिविक सेंटर वंदे मातरम चौराहे से प्रारंभ हुई दौड़ में शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई ।

क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित इस पावन खिण्ड दौड़ में शिवाजी और मावले का वेश धरे बच्चे भी शामिल थे । इस अवसर पर डॉ जितेंद्र जामदार ने पावनखिंड दौड़ के इतिहास को बताते हुए उस पर प्रकाश डाला । वही सांसद राकेश सिंह विधायक अशोक रोहाणी नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल रवीकरण साहू नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज समाजसेवी विशाल दत्त ने शिवाजी को माल्यार्पण कर इस दौड़ का शुभारंभ किया । शहर के प्रमुख मार्गो से निकली इस दौड़ में लोगों ने इसमे शामिल स्कूली बच्चों का कुछ उत्साह बढ़ाया । मदन महल थाने के समक्ष शिवाजी की प्रतिमा पर दौड़ का समापन हुआ ।