इमैक ने किया तीज महोत्सव का आयोजन

19HREG76 इमैक ने किया तीज महोत्सव का आयोजन

हरिद्वार, 19 अगस्त (हि.स.)। इमैक संस्था ने सखी स्नेह मिलन समारोह के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रश्मि चौहान, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रानी अग्रवाल, समाजसेवी नरेश रानी गर्ग, समाजसेवी नेहा मालिक, पत्रकार राधिका नागरथ, इमैक की कोर सदस्यायें, निर्णायक मंडल से शोभना पालीवाल, संयोगिता झा, अंशु आहूजा, प्रभा थपलियाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।

समिति की सचिव डॉ. मौसमी गोयल के नेतृत्व में आयोजित तीज महोत्सव में समिति की मुख्य महिला कोर टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाईं, जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, सास बहू और मां बेटी की एक्टिविटी सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेताओं को उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर हेमा भंडारी ने कहा कि हरियाली तीज का पर्व हर उम्र की महिलाआंे के लिए खास है। सचिव डॉ. मौसमी गोयल ने समिति का परिचय, उद्देश्य और किए जा रहे कार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समाज की नींव को मजबूत करने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। तीज एक संस्कृति से जुड़ा पर्व है जिसे हमारी समिति ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मनाने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मि चौहान ने कहा कि तीज का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सामूहिक आयोजनों से महिलाएं एक-दूसरे से परिचित होती है और अपने गिले-शिकवे दूर करते हुए अपनत्व बनाए रखती है।

महोत्सव में तीज क्वीन आयुषी कंसल को चुना गया, फर्स्ट रनर अप मीनाक्षी शर्मा, सेकंड रनर अप शिक्षा रौथान रही। लकी ड्रॉ में सविता रावत, मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंशिका राणा, द्वितीय रेखा अग्रवाल, तृतीय दीप्ति केडिया को मिला। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ प्रियंका खरे और द्वितीय रिया अग्रवाल को मिला। सास बहू को भी पुरस्कार मिला। आयोजन में सभी महिलाओं ने लोक पारंपरिक वेशभूषा के साथ लोक गीत और फिल्मी गीतों की धुन पर नृत्य कर धमाल मचाया।

इस अवसर पर कविता गोयल, प्रतीक्षा जैन, आस्था गोयल, आन्या अवस्थी, अवंतिका रावत, मनीषा पोखरिया, आयुष डंगवाल, रूबी चंद्रा, उमा त्यागी, डॉ. अर्पिता सक्सेना, नीलम असवाल, श्वेता गोयल सहित अनेकों महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रहीं।