19HREG121 शिवसेना को मजबूत करने का लिया संकल्प
हरिद्वार, 19 अगस्त (हि.स.)। शिवसेना किसान मोर्चा जिला कार्यालय पर एक सभा हुई। इसमें विभिन्न विधानसभाओं, नगर, ग्राम से आए शिव सैनिकों ने हिस्सा लिया।
नूतन उपाध्याय ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि शिवसेना एकमात्र हिंदू संगठन है, जो राजनीतिक रूप से हिंदुत्व के पक्ष में एवं समाज हित में काम करता है। सच्चाई पर चलकर बाला साहब की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में लगा है।
सभा की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने सभी को शिवसेना उत्तराखंड मैदानी क्षेत्र के सभी जिलों, विधानसभा, नगर, ग्राम, वार्ड एवं बूथ स्तर पर शिवसेना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
सभा की अध्यक्षता राज्य मंडल प्रमुख उत्तराखंड मैदानी क्षेत्र देवेंद्र प्रजापति और संचालन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नूतन उपाध्याय ने किया।
सभा में महंत रमेश नाथ, शिवसेना विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह, चंद्रशेखर चौहान, प्रदेश सचिव राजू राठौर, ग्राम प्रमुख टांडा मझादा अजय राजपूत, विधानसभा प्रमुख रानीपुर जिला सचिव सिंह राठौर, पंकज सैनी, सुरेंद्र सैनी, मेघनाथ सैनी, राम बहादुर सैनी, अमरपाल निखिल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।