नेशनल हाइवे पर अवैध रूप से चल रहे दस ई रिक्शा किए सीज

16HREG102 नेशनल हाइवे पर अवैध रूप से चल रहे दस ई रिक्शा किए सीज

हरिद्वार, 16 अगस्त (हि.स.)। थाना श्यामपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से चल रहे ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने दस ई रिक्शा को सीज की कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित रूट पर न चलकर उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर 10 ई-रिक्शा सीज किए। मौके पर अन्य ई-रिक्शा चालकों को भी निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा वाहनों का संचालन करने की हिदायत देते हुए उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।