मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पीपल, कदम्ब और मौलश्री के पौधे

17HREG219 मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पीपल, कदम्ब और मौलश्री के पौधे

भोपाल, 17 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में गुरुवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भूपेन्द्र सिंह तथा बालक आर्यन माहाला ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए।

पौधरोपण में दीपक त्यागी, अमित माहाला, आदर्श माहाला, रितिक चौधरी तथा नुपुर सेनगुप्ता व कीर्ति माहाला भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का आव्हान किया।