17HREG266 पेटेंट, बेहतर शोध और 1000 यूट्यूब सब्स्क्राइबर हासिल करने पर कुमाऊं विवि के 47 शोधार्थी व प्राध्यापक सम्मानित
नैनीताल, 17 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने गुरुवार को डीएसबी परिसर के कला संकाय के सभागार में 47 शोधार्थियों और प्राध्यापकाें को वर्ष 2022 में पेटेंट हासिल करने पर प्रो. डीडी पंत व एक वर्ष में 10 से अधिक इंपैक्ट फैक्टर प्राप्त करने पर प्रो. केएस वल्दिया, 1000 यूट्यूब सब्सक्राइबर प्राप्त करने पर प्रो. डीएन अग्रवाल तथा पुस्तक प्रकाशित करने पर प्रो. वाईपीएस पांगती पुरस्कार तथा जुलाई 2023 में नेट परीक्षा पास करने वाले 20 शोधार्थियों को शोध पुरस्कार प्रदान किये।
शोध अनुभाग के इस दूसरे सम्मान समारोह में कुलपति प्रो. रावत ने इस अवसर पर कहा कि एकाग्रता और लगन से शोधार्थी बेहतर कार्य कर सकते है। यूजीसी नेट परीक्षा पास करने पर विधि विभाग की समीची कांडपाल, मेघा कन्याल व दीपाली नबियाल, इतिहास विभाग की पूनम गोस्वामी, किशोर कुमार व सीमा नयाल, वाणिज्य विभाग की प्रीति, ऋतिशा शर्मा व मीनू जोशी, संगीत विभाग की नंदिनी बमेठा व ज्योति दास, अर्थशास्त्र विभाग की भावना पालीवाल, हिन्दी विभाग के देवेंद्र कुमार व चंद्र शेखर, भूविज्ञान विभाग की दीक्षा बोहरा, रसायन विभाग के मंदीप महरा, समाजशास्त्र विभाग की ममता आर्य, हर्ष वर्धन, रिया पांडे व सुरभि सक्सेना को कुलपति ने सम्मान पत्र भेंट किये गये। रसायन विज्ञान विभाग के व नैना साइंस सेंटर के प्रभारी प्रो. नंद गोपाल साहू को प्रो. डीडी पंत, प्रो. केएस वल्दिया, प्रो. वाई पीएस पांगती सहित तीन पुरस्कार प्रदान किए गए।
इनके अलावा प्रो. डीडी पंत तथा प्रो. केएस वल्दिया पुरुस्कार रसायन विभाग की ही डॉ. चेतना तिवारी, डॉ. गौरव ततराड़ी, डॉ. हिमानी तिवारी, डॉ. मनोज कड़ाकोटी, डॉ. अनिता राणा, डॉ. संदीप पांडेय व डॉ. सुनील ढाली को दिये गये।
प्रो.संतोष कुमार, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो.किरण बर्गली, प्रो. एसएस बरगली, प्रो. सुषमा टम्टा, कविता खत्री, भावना नेगी, प्रो. अर्चना साह नेगी, प्रो. वीना पांडे, मयंक पाठक डॉ. मोनिका मटियानी, डॉ. नीमा पांडे, डॉ. भास्कर बोरा तथा डॉ. निशा फातिमा को प्रो.केएस वल्दिया शोध पुरस्कार एवं प्रो. गीता तिवारी, डॉ. महेश आर्य व डॉ. दीक्षा मेहरा को प्रो. डीएन अग्रवाल पुरस्कार दिए गए।
इनके साथ ही प्रो.अतुल जोशी, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. कल्पना अग्रहरी, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. शिवांगी चन्याल, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. प्रस्थि जोशी, डॉ. देवेंद्र परिहार, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. लज्जा भट्ट, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार को प्रो. वाईपीएस पांगती पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में प्रभारी निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. इंदु पाठक, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. निर्मला ढैला, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो.पद्म सिंह बिष्ट, प्रो. आशीष तिवारी प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. संजय टम्टा, डॉ. महेंद्र, डॉ. महेश आर्य आदि उपस्थित रहे।