वाहनों पर गिरी दीवार

01HREG340 वाहनों पर गिरी दीवार

नैनीताल, 01 जुलाई (हि.स.)। नगर के तल्लीताल भवाली रोड पर कैंट के पास शनिवार अपराह्न भूस्खलन हो गया और भूस्खलन के साथ ईटों की दीवार का मलबा वहां खड़े वाहनों पर गिर गया, इससे कम से कम दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इनमें एक स्थानीय कार संख्या यूके04जे-7306 भूपेंद्र सिंह की तथा दूसरी देहरादून नंबर की यूके07बीडी-7806 अमित जोशी की बताई गई है। गनीमत रही कि इस दौरान इन वाहनों में अथवा कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा वह हताहत भी हो सकता था।