तीन बाइक चोर पकड़े, 14 बाइक बरामद

01HREG60 तीन बाइक चोर पकड़े, 14 बाइक बरामद

हरिद्वार, 01 जुलाई (हि.स.)। क्षेत्र में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए एसएसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 14 बाइकों के साथ वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सबूत जुटाए। शनिवार को लक्सर कोतवाली पुलिस ने बाकरपुर तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान तीन आरोपितों को पकड़ा। इनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम सुमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी सेठपुर लक्सर जिला हरिद्वार, मुकुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वार व परमजीत पुत्र गुरूमुख निवासी ग्राम झबिरन नसीरपुर कंला थाना पथरी जिला हरिद्वार बताए। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की 14 बाइकें बरामद कीं। आरोपितों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में 03 व थाना सिडकुल में 04 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।