मकान गिरने पर किसान के आगे खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

18HREG21 मकान गिरने पर किसान के आगे खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

बिजनौर, 18 जुलाई ( हि.स.) । जनपद के गांव इस्लामाबाद में भारी बारिश के चलते गरीब किसान सुधीर कुमार का मकान धाराशाही हो गया जिसमें एक दुधारु गाय भी मर गई।

घर का रखा समान भी तहस नहस हो जाने से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । मकान गिरते समय किसान सुधीर ने किसी तरह भागकर जान बचाई|। जानकारी के अनुसार सुधीर मकान में अकेले ही थे ।