03HREG317 विष्णु घाट पर निकला अजगर, पुलिस अधीक्षक ने रेस्क्यू किया
हरिद्वार, 03 जुलाई (हि.स.)। पुलिस के चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान हर की पैड़ी के नजदीक स्थित विष्णु घाट पर अचानक गंगा से एक अजगर के बाहर घाट पर निकलने से घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा अन्य पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अजगर को पकड़कर वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
निर्भीकता से अजगर पकड़कर अफरातफरी को शांत करने पर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।