11HREG41 जनपद ही नहीं पूरे देश में अपने जायके से अलग पहचान बना रहा ‘देहाती बुकनू’
– एमोजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म के द्वारा देशभर में हो रही बिक्री
कानपुर देहात, 11 जुलाई (हि.स.)। कानपुर देहात जनपद के समूह की महिलाओं द्वारा 2022 से तैयार किया जा रहा देहाती बुकनू आज जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में अपनी पहचान बना रहा है। इससे स्वाबलंबी बनी महिलाएं लाखों रुपये का कारोबार बुकनू से कर रही हैं। सरकार से मिली सहायता का सदुपयोग कर इन समूहों ने बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग जगह बना ली है।
बीते 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देहाती बुकनू का लोकापर्ण किया था। कई औषधि से बनी यह बुकनू आज कानपुर देहात का नाम बिक्री वाले बड़े प्लेटफार्म पर अलग बना रही है।
दरअसल मलासा ब्लॉक की छतेश्वरी समूह द्वारा बुकनू को जिला प्रशासन की मदद से बनाया था। इस समूह की महिलाओं ने इस देशी बुकनू को इस तरह से प्रस्तुत किया कि आज ऑनलाइन बिक्री करने वाले बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म पर इसकी अच्छी खासी बिक्री हो रही है। यह बुकनू आज जनपद तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि एमोजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म के द्वारा पूरे देश तक पहुंच रहा है। जनपद में भी कई स्थानों पर इसकी बिक्री जोरों से हो रही है और लोग इसको पसंद भी कर रहे हैं।
समूह की उपमा देवी ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उनके समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। आर्थिक मदद मिली तो बुकनू बनाने शुरू किया। समय के साथ बाजार में इसकी मांग बढ़ती गई और आज यह एक ब्रांड का रूप ले चुका है। इसके बल पर आज कई महिलाएं स्वाबलंबी बनी गई हैं।
नीरज देवी ने बताया कि आज सैकड़ों महिलाएं न केवल बुकनू बनाकर स्वाबलंबी बनी हैं बल्कि अपना घर भी चला रही हैं। यह केवल प्रदेश सरकार की मदद से संभव हुआ है। इसके लिए सरकार से मिली मद्द आधी आबादी को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बहुत बड़ा साधना बनी। सरकार के बिना मद्द के यह मुकाम हासिल कर पाना मुश्किल था। महिलाओं के लिए उनके पैरों पर खड़ा करने में सरकार के इस योगदान का तहे दिल से शुक्रिया भी करती हैं।