बैकुंठ धाम आश्रम में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

09HREG275 बैकुंठ धाम आश्रम में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार, 09 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी हरिद्वार दुर्गानगर वार्ड स्थित बैकुण्ठ धाम आश्रम में देर रात्रि 18 फिट अजगर के घुसने से हड़कम्प मच गया।

बैकुण्ठ धाम आश्रम में 18 फिट लम्बा अजगर घुसने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने तुरन्त रेंजर व रेस्क्यू टीम से सम्पर्क किया व भारी बरसात के बीच सन्तन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात रेस्क्यू की टीम ने अजगर को दबोचा। तब जाकर क्षेत्रवासियों ने चैन की सांस ली।

क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भारी बरसात के बीच रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़कर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। कांवड़ मेले के दौरान जहां उत्तरी हरिद्वार में लाखों कांवड़िये ठहरे हुए हैं।

बैकुण्ठ धाम आश्रम के निवासी अशोक ठाकुर, दीपा पाठक, चन्द्रो देवी,प्रदीप कुमार, सन्नी ठाकुर, गोपी सैनी, अंजलि, कुसुम कश्यप, विजय लक्ष्मी, नेहा, मानसी, कमलेश अभय, पंकज, देबू, रोहित, पीयूष समेत सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद और वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।