11HCRI3 शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत
शाहजहांपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को टक्कर मार दी। चोटिल होकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर राष्ट्रीय गौरक्षक दल के पदाधिकरी, पुलिस और वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे। वनविभाग के कर्मचारी ने शव को कब्जे में लिया है।
थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में रयान इंटरनेशनल स्कूल के पास नेशनल हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह मोर का शव सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस व राष्ट्रीय गौरक्षक दल के पदाधिकरी एवं स्थानीय भाजपा नेता मुनेंद्र कुमार को दी। सूचना पर डायल 112 तथा भाजपा नेता मुनेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शव को सड़क से हटवाया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के चौकीदार ने शव को कब्जे लिया और फिर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।