अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद

01HREG122 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद

हरिद्वार, 01 जुलाई (हि.स.)। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के पथरी थाने के ग्राम बुक्कनपुर से अपहृत नाबालिक को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 28 जून को पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बुक्कनपुर निवासी सुरेंद्र ने अपनी नाबालिक पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। नाबालिग की खोज करते हुए पुलिस ने आरोपित आदित्य पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम बुक्कनपुर, हरिद्वार को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।