01HREG364 सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया कॉम्पैक्टर प्लांट व ट्रिपल आर सेंटर का निरीक्षण
जोशीमठ, 01 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा संचालित कॉम्पैक्टर प्लांट व ट्रिपल आर सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने में सीमान्त नगर पालिका जोशीमठ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस मौके पर पालिका के ईओ भारत भूषण पंवार ने सांसद को जूट का बैग देते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा पॉलीथिन बैग से मुक्ति के लिए शीघ्र ही नगर क्षेत्र में जूट बैग वितरित किये जाएंगे।
इससे पहले सांसद रावत ने भगवान नरसिंह के दर्शन पूजन किए। महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नगर के अपर बाजार-डांडो वार्ड में जनसंपर्क किया।