केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमौसी एअरपोर्ट पर गिरीश यादव ने स्वागत किया

18HREG32 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमौसी एअरपोर्ट पर गिरीश यादव ने स्वागत किया

लखनऊ,18 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी का मंगलवार को चौधरी चरण सिंह अमौसी एअरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वागत किया। एअरपोर्ट से स्मृति ईरानी सीधे अमेठी के लिए रवाना हो गयीं।

स्मृति ईरानी दो दिवसीए दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आयी हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।