01HREG143 ट्रक की चपेट में आने 108 वाहन सेवा का चालक घायल
गोपेश्वर, 01 जुलाई (हि.स.)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से 108 वाहन सेवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 108 सेवा वाहन का चालक नरेश कुमेड़ी पुत्र भाष्करा नंद निवासी नंदप्रयाग पेट्रोल पंप पर वाहन में तेल भराने के लिए गया था। वह वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर डीजल की पर्ची लेकर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।