01HREG192 क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल: आदेश चौहान
हरिद्वार, 01 जुलाई (हि.स.)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 56 हनुमन्तपुरम की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया है। 38 लाख रुपये की लागत से सड़क का हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पुननिर्माण किया जा रहा है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं। भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है।
विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए नगर निगम नामित पार्षद विपिन शर्मा ने कहा कि रानीपुर विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों में एक नया कीर्तिमान बनाया है। केवल वार्ड 56 में ही लगभग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से पिछले 1 माह में ही विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य हुआ है। उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है।