कांग्रेस नेता ने भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजेन्द्र सिंह पाल पर लगाया आरोप

01HREG296 कांग्रेस नेता ने भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजेन्द्र सिंह पाल पर लगाया आरोप

देहरादून, 01 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी मेहरा ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजेन्द्र सिंह पाल बग्गा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि वह बीए प्रॉपर्टी वाला के नाम से प्रॉपटी एजेंसी चला रहे हैं, जिसके तहत जिम कार्बेट पार्क के बीच 18 कॉटेज बनाने की बात कर रहे हैं।

गरिमा दसौनी मेहरा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि जिम कार्बेट के बीचों बीच 18 कॉटेज बनाने की बात तेजेंद्र सिंह पाल बग्गा ने वीडियो जारी करते हुए अपने प्रॉपर्टी एजेंसी (बीए प्रॉपर्टी वाला) के ट्विटर पेज से कही है। उन्होंने वीडियो के आधार पर जांच की मांग की है। दसौनी का कहना है कि यह एक जांच का विषय है कि आखिर यह 18 कॉटेज जो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीचों बीच बनाए जा रहे हैं आखिर इन्हें बनाने से पर्यावरण को नुकसान होगा या नहीं। इस मामले की जांच भी होनी चाहिए कि कहीं यह कॉटेज सरकारी जमीन पर तो नहीं बनाए जा रहे हैं। दसौनी ने हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी ठोस भू कानून लागू किए जाने की मांग की है।