20HREG184 सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में हरेला सप्ताह के अंतिम दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऋषिकेश, 20 जुलाई (हि.स.)। ऋषिकेश के आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हरेला सप्ताह के अंतिम दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरुवार को विद्यालय में गमला, निबंध, गीत और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर पर्यावरण विपिन थपलियाल रहे।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमें इस तरीके की जीवन शैली को अपनाना होगा, जो पर्यावरण के अनुकूल हो। पर्यावरण की रक्षा करती हो तथा पर्यावरण की संरक्षण में सहायक हो।
विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ दीपक तायल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।