मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आमजन के साथ लगाए पौधे

02HREG203 मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आमजन के साथ लगाए पौधे

– मीडिया संस्थान, जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन पौध-रोपण में शामिल हुए

– बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री के रोपे पौधे

भोपाल, 2 जुलाई (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में जन-प्रतिनिधियों, मीडिया संस्थान और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री आदि के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ लोकेंद्र पाराशर ने जन्म वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। वहीं, वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों, पत्रकार सतीश सिंह और अनिल कुमार गुप्ता ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ जन्म-दिन पर यशवंत सिंह मेहर, नारायण सिंह मेहर, राम कुमार, विनोद मेहर और सुनील मेहर ने पौधे लगाए। साधना यादव, नंदकिशोर यादव और सोनाली यादव ने पौध-रोपण किया। दो नन्हें बच्चों ने भी भागीदारी की।

जनसंपर्क ट्विटर हैंडल के माध्यम से साप्ताहिक एम.पी. महाक्विज़ के विजेताओं ने भी पौधे लगाए। इनमें मदन राठौर भिंड, गरिमा अग्रवाल, हरदा, अभिषेक यादव भोपाल, शुभम पाटीदार मंदसौर, नरेंद्र मौर्य धार शामिल हैं। पौध-रोपण में वसुंधरा वेलफेयर फ़ाउंडेशन सीहोर के कार्यकर्ता अर्जुन सिंह, हरिओम शर्मा, मनोज जैन, ऋषिराज शर्मा, प्रताप मेवाड़ा औऱ सरिता सिंह भी शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि प्रेम गुरू, ज्योति गुरु, दिशा गुरु, भागवत रघुवंशी, पंकज जायसवाल, राकेश चतुर्वेदी और अवधेश तिवारी ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी पर्यावरण प्रेमियों को पौध-रोपण के लिए धन्यवाद दिया।