17HREG91 मुख्यमंत्री चौहान ने बड़वानी सर्किट हाउस में किया पौध-रोपण
– नीम, बरगद एवं पीपल की त्रिवेणी लगाई
भोपाल, 17 जुलाई (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में सोमवार को बड़वानी सर्किट हाउस में सुबह नीम, बरगद एवं पीपल (त्रिवेणी) के पौधे लगाये।
बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश-स्तरीय विकास पर्व का शुभारंभ करने के बाद रविवार को बड़वानी में रात्रि विश्राम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी बड़वानी के विकास का प्रतीक है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान, ओम सोनी सहित जन-प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे।