21HREG391 राज्यपाल को अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘भगवत गीता’ की भेंट
देहरादून, 21 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को राजभवन में दून सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रि) के बहल ने शिष्टाचार मुलाकात कर अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘भगवत गीता’ भेंट की।
राज्यपाल ने ब्रिगेडियर बहल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही उनके द्वारा किए गए गीता के अंग्रेजी काव्य रूपी अनुवाद का लाभ कई लोगों को होगा। गीता का अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में पहले भी अनुवाद किया जा चुका है। इससे गीता के संदेश जन-जन तक पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि गीता एक ऐसा अद्भुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया और मानव जाति के लिए है व उसके संदेश शाश्वत हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक की प्रशंसा की और पुस्तक के विमोचन के लिए अपनी सहमति भी व्यक्त की।