30वां अंतर-जिला असम एक्वाटिक चैम्पियनशिप शुरू

07HSPO13 30वां अंतर-जिला असम एक्वाटिक चैम्पियनशिप शुरू

गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के सोरूसजाई में तैराकों के जमावड़े से माहौल में रौनक आ गई है। असम तैराकी संघ की पहल पर 30वां अंतर जिला असम एक्वाटिक चैम्पियनशिप शुरू की गई है।

30वीं असम एक्वाटिक चैंपियनशिप का आयोजन आज से 9 जुलाई तक तीन दिनों के लिए किया जा रहा है। अखिल असम स्तर पर आयोजित अंतर-जिला प्रतियोगिता डॉ. जाकिर हुसैन एक्वाटिक कॉम्प्लेक्स, सोरूसजाई, गुवाहाटी में शुरू हुई।

असम के सभी जिलों के 500 से अधिक एथलीट इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। इसकी शुरुआत अखिल भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष और असम तैराकी संघ के सचिव भास्कर रंजन दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। असम तैराकी संघ के अध्यक्ष रंजीत बोरगोहाईं ने असम तैराकी संघ का झंडा फहराया।

प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित की जा रही है। 144 स्पर्धाओं में 520 प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। गोताखोरी और वाटर पोल प्रतियोगिताएं भी होंगी।