09HREG320 अनूपपुर: मानसिक बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अनूपपुर, 9 जून (हि.स.)। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी 24 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विगत 6 माह से युवक मानसिक बीमारी से ग्रसित था। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके में पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी 24 वर्षीय युवक राजेश रौतेल पुत्र कामता रौतेल ने शुक्रवार की सुबह कमरे के अंदर पंखा से गले में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेश रौतेल अपनी पत्नी माया, बुआ सावित्री रौतेल एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रहता था, जो विगत 6 माह से मानसिक रूप से बीमार होने के कारण परेशान रहा है। उसने सुबह उठकर पत्नी से पानी मांगा और पानी पीने बाद फिर से अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। वही पत्नी माया रौतेल नित्य क्रिया के बाद खाना बनाने में व्यस्त रही। इसी बीच माया ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और दरवाना नहीं खुला तो उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो राजेश पंखा एवं अपनी गर्दन में साड़ी से फांसी लगाकर लटका हुआ था, जिसे देखने बाद पत्नी के हल्ला करने पर राजेश का छोटे भाई अजय रोतेल एवं आसपास के पड़ोसियों द्वारा दरवाजा तोड़कर साड़ी को काटकर राजेश को नीचे उतारा गया जिसकी मृत्यु हो गई थी, जिसकी सूचना कोतवाली थाना अनूपपुर में दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा व पत्नी एवं परिजनों के बयान दर्ज करने बाद शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में करा अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप पर जांच प्रारंभ कर दी है।