प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन

06HREG122 प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार, 06 जून (हि.स.)। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के एमपीएड तथा बीपीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए एक वेबिनार तथा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला शिक्षा में बाल मनोविज्ञान को बेहतर ढंग से समझना जरूरी विषय पर आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक प्रो. राकेश कुमार जैन ने छात्रों को बाल मनोविज्ञान को समझाने तथा बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान मनोविज्ञान की युक्तियों को साझा करते हुए किया। प्रो. कुमार ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर बहुत बड़ा दायित्व बच्चों की शिक्षा से जुड़ा है। बच्चे ही देश के भाग्य निर्माता बन कर देश का गौरव एवं मान-सम्मान बढ़ाते हैं।

योग एवं शारीरिक शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र ने कहा कि उच्च मूल्य एवं संस्कार से जुड़े व्यक्तियों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार कर मानवता की सबसे बड़ी सेवा कर रहे हैं।