03HREG43 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय रायवाला में हुई साइकिल रेस
ऋषिकेश, 03 जून( हि.स.)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय रायवाला में साइकिल रेस का आयोजन हुआ।
शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस का शुभारंभ कराया। साइकिल रेस विद्यालय से शुरू होकर आर्मी कैंट होते हुए विद्यालय में ही समाप्त हुई। लगभग 5 किलोमीटर की साइकिल रेस में विद्यालय के 72 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के खेल शिक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया की साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत 2018 मैं शुरू हुई थी।
इसके बाद 28 अप्रैल 2018 मे संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की और 3 जून की तारीख घोषित की। तब से प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई फायदे और उद्देश्य हैं सबसे बड़ा फायदा तो हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाने का है। सबसे ज्यादा फायदा हमें सेहत के लिए भी मिलता है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वजन कम करने के लिए भी साइकिल सबसे अच्छा व्यायाम है। ऐसे में साइकिल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है।
इस अवसर पर विद्यालय में जे एस रावत, कामिनी शर्मा, रिवाक चौहान, हिमांशु खंतवाल और विशाल सिंह उपस्थित थे।