संशोधित …समुदाय विशेष की बढ़ती तादाद को लेकर व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद करने का ऐलान

01HREG409 संशोधित …समुदाय विशेष की बढ़ती तादाद को लेकर व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद करने का ऐलान

-व्यापारी बोले, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहरी लोगों को उत्तरकाशी में नहीं करने देंगे व्यवसाय

उत्तरकाशी, 01 जून (हि.स.)। पुरोला और चकराता की घटना के बाद उत्तरकाशी में भी समुदाय विशेष की बढ़ती तादाद को लेकर व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बाजार बंद करने ऐलान किया है। उक्त जानकारी देते हुए व्यापार मंडल महामंत्री मनमोहन थलवाल ने बताया कि शुक्रवार को पूरा बाजार बंद रखा जाएगा और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी शहर में बाहरी राज्यों से आये ठेली, फेरी वालों की तादाद बढ़ रही हैं। उन्होंने फड़-फेरी वालों का पुलिस से वेरिफिकेशन करवाने की मांग की है जिससे कि पहाड़ की शांत वादियों में अपराधी प्रवृत्ति के व्यापारी यहां न घुस सकें।

व्यापार मंडल उत्तरकाशी के पदाधिकारियों ने भी ने भी पुरोला की तर्ज पर कहा कि उत्तरकाशी शहर भर में भी बाहरी लोगों भारी तादाद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस वेरीफिकेशन के किसी भी कीमत पर व्यवसाय करने की अनुमति नही दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि बीते चार दिनों पूर्व पुरोला में समुदाय विशेष के युवक और अन्य व्यापारी के एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश से भारी आक्रोश है। अपहरण की कोशिश करने वाले दोनों युवकों को स्थानीय लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

अपहरण प्रकरण को लेकर बीते शनिवार को स्थानीय लोगों ने जुलूस प्रदर्शन कर आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी। पुरोला में स्थानीय लोगों का कहना था कि अब बिना पुलिस वेरीफिकेशन के बाहरी लोगों को किसी भी कीमत पर व्यवसाय करने की अनुमति नही दी जानी चाहिए। पुरोला में लगभग एक साथ 40 दुकानें बंद हो गई थीं।

उत्तरकाशी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा-

पुरोला में हुए घटना क्रम के बाद पुलिस ने उत्तरकाशी शहर में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में जनपद में कानून और शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत से जनपद मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च मुख्यालय में जोशियाडा, ज्ञानसू,ताम्बाखाणी, बसअड्डा, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड व हनुमान चौक पर फ्लैग मार्च कर आवाम को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च में सहित उत्तरकाशी पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ, पीएसी व होमगार्ड के जवान शामिल रहे।