लव जिहाद से आक्रोशित यमुना घाटी रही बंद, व्यापारियों ने निकाली जन आक्रोश रैली

03HREG142 लव जिहाद से आक्रोशित यमुना घाटी रही बंद, व्यापारियों ने निकाली जन आक्रोश रैली

उत्तरकाशी, 03 जून (हि.स.)। यमुना घाटी के बड़कोट, नौगांव, मोरी सांकरी तक आज बाजार स्वःस्फूर्त बंद रहा। व्यापारियों ने बाजार कर शहर में जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस रैली में व्यापारियों के साथ आम लोग भी शामिल रहे। शनिवार को बड़कोट यमुनोत्री राजमार्ग बड़कोट में जन आक्रोश रैली सभा में तब्दील हो गई।

इसमें वक्ताओं ने कहा कि एक मुस्लिम समुदाय के लोगों की तादाद उत्तरकाशी में बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोगों की दिनों दिन ब दिन बढ़ती तादाद और पुरोला में नाबालिग लड़की के अपहरण और लव जिहाद के मामले में जनपद की सम्पूर्ण यमुनाघाटी में व्यापारियों ने जन आक्रोश व्यक्त करते हुए शनिवार को बाजार दोपहर दो बजे तक अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे।

समुदाय विशेष के एक युवक और उसके साथी के पुरोला में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर आज यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़कोट, नौगांव, पुरोला, डामटा, मोरी, नैनबाग सहित सभी व्यापार मंडल इकाइयों के व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में जुलूस प्रदर्शन में शामिल होकर जन आक्रोश रैली निकाली। सभी जगह उचित माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

बड़कोट में सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में बाहरी लोगों का सत्यापन न किया गया और बाहरी फेरीवाला, कबाड़ियों पर रोक न लगाईं तो आंदोलन तेज करेंगे। साथ ही स्थानीय भवन स्वामियों चेतावनी दी है कि उन्हें 15 दिन में खाली करवाये अन्यथा यमुना घाटी हिन्दू जागृति सगंठन अपने स्तर कार्य वाही करने को मजबूर होना पड़ेगा।

व्यापारियों का कहना है कि जनपद में बहार से आए लोगों ने यहां पर अवैध रूप से जगह-जगह पर ठेली लगा रहें हैं ओर आये दिन इनकी संख्या में बढ़ती जा रही है। इसके कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है। ऐसे लोगों का सत्यापन होना जरूरी है। व्यापार मंडल के साथ ही महिलाओं और युवतियों ने भी लव जिहाद के खिलाफ आन्दोलन में हिस्सेदारी निभाई। वक्ताओं ने कहा कि शहर में इन लोगों के द्वारा फड़, ठेलियां, गन्ना के जूस लगाए जाने से बाजारों में अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई है, जिसको तत्काल मुक्त किया जाये।

पूरे क्षेत्र में जितनी भी कबाड़ की दुकानें हैं, इनको शहर से बाहर कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि इनकी भी जांच होनी चाहिए कि इस तरह के असामाजिक तत्वों को यहां सुनियोजित तरीके से बुलाने का कार्य कौन लोग कर रहे हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

जुलूस प्रदर्शन और जन आक्रोश रैली के बाद ज्ञापन देने वालों में यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत,राकेश तोमर उत्तराखंडी,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगुड़ी,जिला महमन्त्री सुरेंद्र रावत, दिनेश बेलवाल,तरवीन राणा,उपेन्द्र ,नीरज ,जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल चंद पंवार, अतोल रावत,संजय अग्रवाल,नौगांव नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे हैं। प्रशासन ने तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।