अंडर-19 क्रिकेट लीग: दून स्टार, दून बलूनी, बारू क्लब और महाराणा प्रताप क्लब ने जीते मैच

07HREG111 अंडर-19 क्रिकेट लीग: दून स्टार, दून बलूनी, बारू क्लब और महाराणा प्रताप क्लब ने जीते मैच

देहरादून, 07 जून (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2023-24 में बुधवार को 4 लीग मैच खेले गएं। इस दौरान दून स्टार क्रिकेट एकेडमी, दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी, बारू क्रिकेट क्लब और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीते।

पहला मैच दून स्टार क्रिकेट एकेडमी और दून क्रिकेट एकेडमी के मध्य दून क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। दून क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। दून क्रिकेट एकेडमी ने 29.4 ओवरों में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 16.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

दूसरा मैच दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी और जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के मध्य अश्मित क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। जीएसआर की टीम 39.2 ओवरों में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने 29.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

तीसरा लीग मैच न्यू ऐरा क्रिकेट एकेडमी और बारू स्पोर्ट्स क्लब के मध्य डीआईएमएस क्रिकेट ग्रांउड में खेला गया। न्यू ऐरा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू ऐरा क्रिकेट एकेडमी 25.4 ओवरों में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारू क्रिकेट क्लब ने 6.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर जीत हासिल की।

चौथा लीग मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब और हरिपुर क्रिकेट क्लब के मध्य देव संस्कृति क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब 34.4 ओवरों में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिपुर क्रिकेट क्लब 28.2 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने 108 रनों से जीत लिया।