राजगढ़ः मस्जिद के समीप से कच्ची शराब जब्त, आरोपित गिरफ्तार

09HREG310 राजगढ़ः मस्जिद के समीप से कच्ची शराब जब्त, आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 9 जून (हि.स.)। सारंगपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काली मस्जिद के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी 65 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत छह हजार 500 रुपये है। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात काली मस्जिद के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी 65 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत 6500 रुपये है। पुलिस ने मौके से फिरोज (22) पुत्र कल्लू खां निवासी सरकेलवाड़ी को गिरफ्तार किया और धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।