संस्कृत शिक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को किया सम्मानित

03HREG44 संस्कृत शिक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को किया सम्मानित

-स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के एमडी ने शॉल ओढ़ाकर किया

-छात्र के उच्च शिक्षा में मदद का फाउंडेशन ने दिया भरोसा

ऋषिकेश, 03 जून (हि.स.)। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तरमध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) परीक्षा में पूरे प्रदेश में द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र सुदेश बड़ोनी को स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन संस्था ने शॉल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही छात्र के उच्च शिक्षा में भी मदद का भरोसा दिया।

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम- जोंक स्थित श्री स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय के छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एससी राय की ओर से पूर्व में की गई घोषणा के उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तरमध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) परीक्षा में पूरे प्रदेश में द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर राज्य और अपने शहर का गौरव बढ़ाने वाले छात्र सुदेश बड़ोनी को सम्मानित करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए गौरव पोखरियाल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान राय ने कहा कि ग़रीब परिवार से संबंध रखने वाले छात्र ने संस्कृत की पढ़ाई कर पूरे संस्कृत जगत का मान बढ़ाया है इसलिये संस्था की ओर से उन्हें उच्च शिक्षा को भी मदद देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर संस्कृत के गुरुजन विनायक भट्ट, सुरेश चन्द्र भट्ट , गणेश भट्ट, चक्रपाणि मैठानी उपस्थित रहे।