पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

09HREG130 पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, 09 जून (हि.स.)। रात के समय ट्रक के अंदर सोते हुए व्यक्तियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस को चोरी किए गए 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में सौरभ पाल निवासी चमोली ने लिखित तहरीर दी। इसमें बताया कि बस अड्डा ऋषिकेश के पास रात के समय ट्रक में सोने समय किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनका तथा उनके सहयोगी रमेश का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास व्यक्तियों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया। इसके बाद ऋषिकेश से घटना से संबंधित अभियुक्त को चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान दीपक कुमार पुत्र गोठी सिंह निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।