02HSPO13 रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी में शुरू हुई जूनियर शटल शोडाउन बैडमिंटन प्रतियोगिता
– तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर नाइन बालक-बालिका व अंडर 11 बालक-बालिका में नन्हे शटलरों ने दिखाया दमदार खेल
कानपुर, 02 जून (हि.स.)। तीन दिवसीय रागेंन्द्र स्वरूप मेमोरियल जूनियर शटल शोडाउन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सुशील गुप्ता (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, यूपी सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन), मुख्य अतिथि डॉ सुषमा मंडल प्रिंसिपल किया (वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट), कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डी.पी सिंह ने किया।
प्रतियोगिता सचिव आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर नाइन बालक वर्ग के पहले राउंड के मैच हुए। मैच के दौरान नन्हे शटलरों ने अपने खेल से दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर किया। पहले दिन आज हुए प्रमुख मैचों में अभिराज सिंह ने अथर्व पटेल को 21-4, जैदान दानिश ने मयंक धर को 21-3, श्रेयश झा ने कृष्णा को 21-8 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इसी तरह अंडर नाइन बालिका वर्ग में मान्या शर्मा ने अरुणा द्विवेदी को 21-14 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
अंडर 11 बालक वर्ग में पहले राउंड में रिशांक मेहरोत्रा ने अरनव सोनकर को 21-4 व अर्णव ओबेरॉय ने वंश गोयल को 21-6 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अथर्व गुप्ता ने अमृत कुशवाहा को 21-3 और कंदर्प खत्री ने आदित्य शुक्ला को 21-2 से हराया।
अंडर 11 बालिका वर्ग में पहले राउंड में आरनी आर्य ने सानवी शिवहरे को 21-10, परिधि यादव ने उपेक्षा श्रीवास्तव को 21-18, आराध्या दुबे ने आद्री बनर्जी को 21-13, आरसी मंगल ने संस्कृति सिंह को 21-16, किरण सिंह ने राया टंडन को 21-7, रियाना जैन ने शगुन सोनकर को 21-3 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता सचिव ने बताया कि अगले राउंड के मैचेस तीन जून को प्रातः 8:00 से प्रारंभ होंगे।प्रतियोगिता में लगभग 150 नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल और उत्साहवर्धन किया।
इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अरुण दुबे, सौरव श्रीवास्तव (चीफ रेफरी), कमलेश यादव, शिवम खेरा, आनंद विश्वकर्मा, अनुज कुमार गौतम, तेजेंद्र वीर शर्मा, प्रशांत पाल, गौरव सोनकर, सुप्रिया वर्मा, यश तिवारी, अमित, दीपमाला सिंह मौजूद रहे।