11HREG97 पॉड टैक्सी रूट और कॉरिडोर पर कमेटी बनाये जाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सीएम का आभार जताया
हरिद्वार, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की मांग पर पॉड टैक्सी रूट और कॉरिडोर पर कमेटी बनाए जाने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद का धन्यवाद किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सबसे पहले पॉड टैक्सी रूट को शहर से हटाकर गंगा किनारे किनारे ले जाने की मांग राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ने ही उठाई थी। निरन्तर हमने ये आंदोलन जारी रखा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने भी खुद व्यापार मण्डल को बुलाकर पॉड टैक्सी के बारे में जानकारी ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री तक हमारी मांग को पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए पॉड टैक्सी रूट पर अपर वित्त सचिव की अध्यक्षता मे एक कमेटी बनाकर ये साबित कर दिया की प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए तत्पर है। चौधरी ने कहा कि हमारी व्यापारी आयोग बनाने की मांग भी पूरी की जानी चाहिए। इस आयोग बनने से व्यापारी और सरकार में एक अच्छा तालमेल बनेगा और प्रदेश के विकास में दोनों मिलकर मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय, जिला महामंत्री एड सागर, संगीता बंसल, शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंदर सिंह, अशोक गिरी, मनोज वर्मा, अजीत सिरोही, संजय सिन्हा, स्नेहलता चौहान, विनीत धीमान, आशीष पंवार, अरविंद चौधरी, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, विजय धीमान आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।