11HREG98 चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार, 11 जून (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपित को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
रानीपुर पुलिस रविवार को चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान बंदा नंबर 7 सुमन नगर एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से चोरी की बाइक नंबर यूके 08 टी- 3204 बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सौरव उम्र 21 वर्ष पुत्र नीटू निवासी ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।