03HREG120 बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा
हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। बहादराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई बाइक चोरी को घटना के 24 घंटेमें ही पर्दाफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की बाइक को भी बरामद कर आरोपित का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद निवासी तेजपाल ने अपनी बाइक चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर ही बाइक चोरी के आरोपित को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम विशाल निवासी अनेकी थाना सिडकुल हरिद्वार बताया।