गुटों में बंटे उक्रांद का दो दिवसीय सम्मेलन 24 जुलाई से मंसूरी में

14HREG106 गुटों में बंटे उक्रांद का दो दिवसीय सम्मेलन 24 जुलाई से मंसूरी में

-नए एजेंडे के साथ संगठन की कमान युवाओं को सौंपी जाएगी : लताफत हुसैन

ऋषकेश, 14 जून (हि.स.)। दो गुटों में बंटे उत्तराखंड क्रांति दल का दो दिवसीय सम्मेलन आगामी 24 जुलाई को मंसूरी में किया जाएगा। इसमें नए एजेंडे के साथ दल की कमान युवाओं को सौंपी जाएगी।

यह जानकारी दल के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश उपाध्याय,सम्राट पंवार, लताफत हुसैन महा अधिवेशन की संयोजिका प्रमिला रावत ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल का खुला महा अधिवेशन 24-25 जुलाई को मंसूरी में किया जायेगा। महाअधिवेशन में उत्तराखंड क्रांति दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ने कहा कि मंसूरी में होने जा रहे महाअधिवेशन ऐतिहासिक होगा, जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल का जनता के लिये पुनःजन्म होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं की आपसी खटपट से और अपने -अपने स्वार्थ से जनता कि भावनओं का उत्तराखंड क्रांति दल आज हाशिये पर चला गया है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि दल के वरिष्ठ नेता एक दूसरे को निकलते फिर रहे हैं, उनकी लड़ाई सड़कों पर आ गई है । उनको जनता की भावनाओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान की कोई चिंता नहीं है।

नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव सर पर है, लेकिन कुछ लोग दल को रसातल मे ले जा रहे है। उनको जनता ओर कार्यकर्ताओं कि भावनाओं कि कोई चिन्ता नहीं है, महा अधिवेशन की संयोजिका प्रमिला रावत ने कहा कि हम मंसूरी में राष्ट्रीय पार्टियों का मजबूत विकल्प ढूंढने जा रहे हैं। अब राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियां जनता जान चुकी है। अंकिता हत्याकांड ने उनके चेहरे से नकाब हटा दिया है, उनके नारे खोखले हैं। आज उत्तराखंड को उत्तराखंड क्रांति दल की प्रदेश को जरूरत है।

उन्होंने अपने ही दल के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं के अथक प्रयास करने के बावजूद वह उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत नहीं कर पाये,जिस वजह से हम अपनी नीतियों को जन जन तक नहीं पंहुचा पाये, अब महाधिवेशन प्रदेश को नई दिशा देगा।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि काशी सिंह गुट का अधिवेशन 24 जुलाई को ही अल्मोड़ा में आयोजित किया गया है, जिसके संबंध में उन नेताओं का कहना था कि इस सम्मेलन को बुलाने से पहले किसी भी जिला इकाई के पदाधिकारियों से बातचीत नहीं की गई।

इस अवसर पर महा अधिवेशन की मुख्य संयोजिका प्रमिला रावत 24-25 जुलाई को मंसूरी के महा अधिवेशन को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश में संयोजक मंडल की घोषणा की ,जिसमें संगठन मंत्री सोहन प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ नेता सम्राट पंवार ,आशीष भट्ट, संजय रावत ,अहीर विश्वास ,लव थपलियाल, जीतेन्द्र सिंह , रामकिशोर ,दामयंती देवी को समिति का सदस्य बनाया गया।