निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का समापन, 16 बालिकाएं हुईं लाभान्वित

07HREG45 निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का समापन, 16 बालिकाएं हुईं लाभान्वित

ऋषिकेश, 07 जून (हि.स.)। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। यह शिविर पिछले 15 दिनों से चल रहा था। समापन अवसर पर समाज सेविका चारू माथुर कोठारी उपस्थित रहीं। इस दौरान निशुल्क प्रशिक्षण पाने वाली 16 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र सौंपे गए। साथ ही प्रशिक्षण देने वाली अनिशा साहू और बबीता को भी ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाज सेविका चारू माथुर कोठारी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समाजहित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण से निश्चित रूप से बालिकाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षण पाने वाली सभी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि 15 दिन पूर्व निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। 15 दिन तक चले शिविर में 16 बालिकाओं ने मेहनत के जरिए सभी तरह का कोर्स संपन्न किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। साथ ही रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से भी भविष्य में इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।