मप्रः मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए नीम, जामुन और करंज के पौधे

11HREG163 मप्रः मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए नीम, जामुन और करंज के पौधे

– पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने भी किया पौधरोपण

भोपाल, 11 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, जामुन और करंज के पौधे रोपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरणविद, पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने भी पौध-रोपण किया।

डॉ. जोशी हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन के संस्थापक हैं। पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए स्थाई तकनीके विकसित करने में उनका विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण में डॉ. हिमानी राय भी शामिल हुईं।