ओडिशा रेल दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जतायी शोक संवेदना

03HNAT26 ओडिशा रेल दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जतायी शोक संवेदना

देहरादून, 03 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई ओडिशा में रेल दुर्घटना को बहुत ही दुखद और कष्टकारी बताते हुए अपनी शोक संवेदना जताई है।

मुख्यमंत्री ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में हताहत यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।