मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फायर स्टेशन का किया निरीक्षण

09HREG234 मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फायर स्टेशन का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग, 09 जून (हि.स.)। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को बद्रीनाथ हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन रतूड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के चर्चा की और अग्निशमन वाहन के साथ ही आपदा उपकरणों को भी चेक किया।

उन्होंने कोई अप्रिय घटना होने पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा। इसके अलावा चारधाम यात्रा को सकुशल करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अग्निशमन के अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि फायर सीजन से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। जंगलों में आग लगने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जरूरी उपकरणों के साथ समय से घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अग्निशमन के कर्मचारी मुस्तैदी के साथ कार्य करें।