09HREG285 भाजयुमो ने नव मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित
गोपेश्वर, 09 जून (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में महासम्पर्क अभियान के तहत नव मतदाता अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोपेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी भाजयुमो शैलेंद्र बिष्ट ने गोष्ठी में आये युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित कर वोटर लिस्ट में अपना नाम अंकित करने और अपने मत का प्रयोग करने का कहा।