16HREG117 भाजपा महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया
देहरादून, 16 जून (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का जन्मदिन शुक्रवार को यहां कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा प्रसाद एवं छबील शरबत का वितरण किया गया। सांसद नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर सहित अन्य नेताओं ने अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।