राजगढ़ः तालाब में मिला महिला का शव

29HREG347 राजगढ़ः तालाब में मिला महिला का शव

राजगढ़, 29 मई (हि.स.)। जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में छोटे महादेव के समीप बने तालाब में सोमवार दोपहर एक 50 वर्षीय महिला का तैरता हुआ शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी अवधेशसिंह तोमर के अनुसार रामलला मंदिर के समीप रहने वाली सोरमबाई (50) पत्नी शिवचरण बलाई की छोटे महादेव के समीप बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी और वह सोमवार सुबह बिना बताए घर से निकल गई थी, तलाशने पर छोटे महादेव के समीप बने तालाब में तैरता हुआ महिला का शव मिला। महिला किन परिस्थतियों में तालाब में डूबी, इसका वास्तविक खुलासा नहीं हो सका।