28HNAT15 अपडेट…उत्तराखंड : 29 मई से 01 जून तक के लिए मौसम का येलो अलर्ट
देहरादून, 28 मई (हि.स.)। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से 01 जून तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन चार दिनों यानी 29 मई से 01 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई को कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ और 30 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में और राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज-चमक के साथ होने के आसार हैं।
31 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथोरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून हरिद्वार एवं रुद्रप्रयाग कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में 29 को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति से चलने की संभावना है। 30 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं को लेकर येलो चेतावनी जारी की गई है। मई महीने में उत्तराखंड में सामान्य से 53 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है।
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।