अवध प्रान्त: रामसनेहीघाट में शुरू हुआ संघ शिक्षा वर्ग

20HREG79 अवध प्रान्त: रामसनेहीघाट में शुरू हुआ संघ शिक्षा वर्ग

लखनऊ, 20 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अवध प्रान्त का संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष सामान्य) सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट में शुरू हो गया है। उद्घाटन सत्र में वर्गाधिकारी लालता प्रसाद व प्रान्त प्रचारक कौशल उपस्थित रहे। वर्ग में अवध प्रान्त के 22 जिलों से 376 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने आये हैं। प्रथम वर्ष में प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित एवं शाखा टोली पर्यन्त 01 वर्ष का दायित्व निर्वह्न कर चुके कार्यकर्ता को ही प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त शुक्ल ने बताया कि संगठन का कार्य योग्य, क्षमतावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के आधार पर ही बढ़ता है। इसलिए संघ कार्य की वृद्धि एवं विकास के लिए कार्यकर्ताओं में क्षमता वृद्धि एवं उन्हें दक्ष बनाने के लिए ऐसे वर्ग हर वर्ष लगाये जाते हैं। इस वर्ग के जरिये कार्यकर्ताओं के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास को और पुष्ट किया जाता है।

रामसनेहीघाट के जिला कार्यवाह व वर्ग के सर्वव्यवस्था प्रमुख वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष में शामिल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए कुछ अहर्ताएं रखी गयी हैं। विद्यार्थी कक्षा 11 में प्रवेश लिया हो या फिर उसकी आयु कम से कम 15 वर्ष हो। इसके अलावा विविध संगठनों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के पास कम से कम खण्ड या नगर स्तर का दायित्व होना चाहिए, तभी वह प्रथम वर्ष में जा सकते हैं।

स्वयंसेवक ही वहन करते हैं शुल्क

संघ शिक्षा वर्ग में जाने वाले कार्यकर्ताओं को वर्ग का शुल्क स्वयं वहन करना होता है। इसके अलावा सोने के लिए विस्तर, थाली, कटोरी, गिलास,चम्मच समेत अन्य रोजमर्रा की आवश्यक सामग्री भी कार्यकर्ता को ले जानी होती है। स्वास्थ्य परीक्षण का प्रमाण पत्र भी साथ में लाना होता है। वर्ग के बीच में कोई अवकाश नहीं होता। वर्ग की पूरी समयावधि के दौरान मोबाइल का प्रयोग भी स्वयंसेवक नहीं करते हैं।

वर्ग में केन्द्रीय पदाधिकारियों का भी होगा आगमन

संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष में अवध प्रान्त के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने आये हैं। वर्ग 09 जून तक चलेगा। वर्ग में प्रान्तीय, क्षेत्रीय और केन्द्रीय पदाधिकारियों के भी बौद्धिक होंगे। राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ के अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास प्रमुख डा. दिनेश का भी प्रवास तय है। प्रथम वर्ष के स्वयंसेवकों के बीच उनका बौद्धिक होगा।

उदघाटन सत्र में वर्ग के वर्ग कार्यवाह अम्बिका प्रसाद वर्मा, सह वर्ग कार्यवाह वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षक ऊधम, सह मुख्य शिक्षक अभिषेक, सर्व व्यवस्था प्रमुख राजकुमार