सूडान में फंसे दो दूनवासी वापस लाए गए

19HREG135 सूडान में फंसे दो दूनवासी वापस लाए गए

देहरादून 19 मई (हि.स.)। सूडान में फंसे भारतीयों को दिल्ली लाया गया, जहां से उत्तराखण्ड के दो नागरिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जिन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। अब तक उत्तराखण्ड के 30 नागरिकों को सूडान से लाया जा चुका है।

शुक्रवार की प्रात: 6 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। इसमें उत्तराखंड के दो निवासी अनिल कुमार और अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इनके गंतव्य स्थान (देहरादून और हल्द्वानी) के लिए व्यवस्था की गई है। दोनों लोगों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। अब तक सूडान से उत्तराखंड के 30 नागरिक वापस आ चुके हैं।