29HCRI23 राजगढ़ः चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस अफसरों को किया प्रशिक्षित
राजगढ़,29 मई (हि.स.)। पुलिस महा निदेशक एवं महानिरीक्षक के निर्देश पर वर्तमान तथा नवीन चुनौतियों के संबंध में सोमवार को मुख्यालय पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह, एएसपी मनकामनाप्रसाद के मार्गदर्शन में जिले के निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के लिए एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान चुनौती जैसे साइबर क्राइम, इंटरनेट फ्रॉड, एएसपी द्वारा महिला संबंधी अपराध सहित अन्य अपराधों में वर्तमान में आ रही चुनौतियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस के अलावा अजाक थानाप्रभारी प्रकाश पटेल ने राहत प्रकरण में आ रही चुनौती और महिला थानाप्रभारी जेपी. चैहान द्वारा महिला अपराध विवेचना के संबंध में, महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल कल्याण समिति के बारे में प्रशिक्षण दिया।
सेमीनार में महिला सेल प्रभारी सनमबी खान, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला,महिला बाल विकास अधिकारी श्यामबाबू खरे,बाल कल्याण समिति के अधिकारी, जिले के निरीक्षक,उपनिरीक्षक सहित सहायक उपनिरीक्षक मौजूद रहे।