सुशील ने की शानदार बल्लेबाजी, जयपुरिया ने जीता मैच

29HSPO6 सुशील ने की शानदार बल्लेबाजी, जयपुरिया ने जीता मैच

लखनऊ, 29 मई (हि.स.)। अंडर-16 क्रिकेट लीग मैच में सोमवार को सीएसडी सहारा एकेडमी और जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें जयपुरिया ने मैच को आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में जयपुरिया के अंकुल ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं सुशील राव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाये।

सीएसडी सहारा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गयी। सबसे ज्यादा अरमान ने 38 रन बनाये। वहीं सलामी बल्लेबाज रवि यादव एक रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गये। राहुल ने 10 रन का योगदान दिया। जयपुरिया की टीम ने 15वें ओवर में ही दो विकेट गवांकर 110 रन बना लिये और आठ विकेट से मैच को जीत लिया।

सलामी बल्लेबाज सुशील राव ने छह चौका और तीन छक्का की मदद से 48 बाल पर 54 रन बनाये और अंत तक क्रीज पर जमे रहे। वहीं अभिशेक ने 37 रन का योगदान दिया। वहीं जयपुरिया के गेंदबाज अंकुल ने मात्र 24 रन देकर तीन विकेट लिये।